कटंगी: सीआरपीएफ और पुलिस ने कटंगी में निकाला फ्लैग मार्च, लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मतदान शांतिपूर्वक हो इसके लिए प्रशासन फ्लैग मार्च निकाल रहा है। शनिवार को कटंगी पुलिस और केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल यानी की सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान यहां मतदान केंद्रों का जायजा भी लिया गया।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते मार्च किया गया है