#चंदौली में #भाजपा कार्यक्रम के दौरान #ब्राह्मण समाज की नाराज़गी खुलकर सामने आई,भाजपा के एक कार्यक्रम में मंच पर दर्जनों लोगों को जगह दी गई......!
लेकिन आरोप है कि ब्राह्मण समाज के किसी प्रतिनिधि को मंच पर स्थान नहीं मिला, इसे लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपनी नाराज़गी जताई और कहा कि समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है......!
पूरे चंदौली में युवाओं के लोकप्रिय और जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय का कहना है कि भाजपा हमेशा "सबका साथ,सबका विकास की बात करती है,लेकिन यदि किसी समाज को मंच और संगठन में उचित सम्मान नहीं मिलेगा......!
तो सवाल उठना स्वाभाविक है,उन्होंने कहा कि सम्मान केवल टिकट देने से नहीं,बल्कि सहभागिता और प्रतिनिधित्व से भी मिलता है, साथ ही यह भी कहा कि यदि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी ब्राह्मण समाज की अनदेखी जारी रही......!
तो समाज अपनी रणनीति खुद तय करेगा,उनका कहना था कि ब्राह्मण समाज सब कुछ देख और समझ रहा है तथा समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय देगा......!
सम्मान चाहिए,उपेक्षा नहीं, इसी मांग के साथ चंदौली में ब्राह्मण समाज की नाराज़गी चर्चा का विषय बनी हुई है....!
#Sanjaypandey #Brahmansamaj #Bjp #Chandauli #Viral #Video Krishna Pandey Suryamuni Tiwari