सिरसा की सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने धरना स्थल पर पहुंच कर कहा कि न्याय की गुहार लगाना तो दूर, मृतक जीवन कुंडू के पिता को ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह समझ से परे है कि 9 लोग पकड़े गए, लेकिन मुख्य सरगना, जिसके कहने पर यह सब हुआ, वह अब तक गिरफ्त से बाहर है। उसके खिलाफ पहले भी झगड़े की शिकायत दी गई थी और वह स्वयं धमकियां दे रहा था, फिर भी उसे क्यों नहीं पकड़ा जा रहा?
सांसद ने कहा कि जिस पिता ने अपना जवान बेटा खोया, आज उसी को पकड़ लिया गया। आखिर उनका दोष क्या है? क्या उनका दोष यह था कि उन्होंने ऐसे बेटे को जन्म दिया, जो मेहनत-मजदूरी करके परिवार का सहारा बना हुआ था और जिस पर उनकी पूरी जिंदगी की उम्मीदें टिकी थीं?
यह कैसी कानून व्यवस्था है, जहां मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित पिता को गिरफ्तार किया जा रहा है?
Sirsa, Sirsa | Aug 15, 2026