धार: एसपी मयंक अवस्थी ने कहा- किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं, शांति-सौहार्द से मना पर्व
Dhar, Dhar | Jan 23, 2026 धार एसपी मयंक अवस्थी ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा भोजशाला के पूरे परिसर को 6 सेक्टर जबकि शहर को 7 जोन में बांटा गया था। जिले के अतिरिक्त, पुलिस मुख्यालय से पुलिस बल बुलाया गया था। पैरामिलिट्री फोर्स की 8 बटालियन भी लगाई गईं। उन्होंने कहा कि शहरभर में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाया।