धार: भोजशाला मामला: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा, कानून भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
Dhar, Dhar | Jan 23, 2026 धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा की संरक्षित इमारत के परिसर में ही हिंदू और मुस्लिम धर्मावलंबियों को अलग-अलग जगह देकर पूजा और नमाज कराई गई। शहरभर में शांति व्यवस्था बरकरार है। उन्होंने कहा- मेरा सभी से आग्रह है कि किसी भी फेक न्यूज पर विश्वास न करें। फॉरवर्ड न करें। हम कड़ी निगरानी रख रहे हैं।