➡️ वीबीजी रामजी का जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह-लांच कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
➡️ जनपद पंचायत प्रभातपट्टन के डाईट हॉल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण वी.बी.जी रामजी योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से हो गयी है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण विकसित भारत-जी राम जी योजना का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आंध्र प्रदेश राज्य के तिरूपति जिले के मुक्कारवरिपल्लीर ग्राम में आयोजित किया गया। इसी अनुक्रम में बैतूल में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह-लांच कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत प्रभातपट्टन के डाइट हॉल में विधायक मुलताई श्री चन्द्रशेखर देशमुख एवं अध्यक्ष जिला पंचायत श्री राजा पंवार जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक श्री देशमुख ने कहा कि मनरेगा में 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था। अब वी बी जी रामजी योजना के तहत 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम पंचायत में लिए जाने वाले कार्यों का निर्धारण ग्राम पंचायत के द्वारा ही किया जाएगा, जिससे ग्राम अपनी परिस्थितियों के हिसाब से प्राथमिकता निर्धारित कर कार्य ले सकेगें। श्रमिकों को इस योजना के तहत समय पर मजदूरी का भुगतान होगा, जिससे श्रमिक योजना से जुड़कर अधिक से अधिक कार्य पर आ सकेगें। योजना के तहत जल संरक्षण एवं ग्रामीण अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता मिलने से ग्राम में अधिक से अधिक विकास के कार्य किये जा सकेगें।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवार ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना में मजदूरी दर अब 300 रुपये कर दी गई है। गांव की योजना ग्राम सभा के माध्यम से बनने से ग्राम अपने विकास के लिए आत्मनिर्भर बन सकेगें। योजना से अंतिम छोर पर स्थित ग्रामों का विकास होगा। वहीं वंचित वर्गों को भी लाभ मिल सकेंगा। उन्होंने कहा कि काम मांगने के पश्चात समय सीमा में रोजगार उपलब्ध न कराने पर बेरोजगारी भत्ता प्राप्त होगा। इसी तरह केन्द्र और राज्य सरकार की भागीदारी 60:40 होने से ग्रामों में और अधिक राशि प्राप्त होने से अधिक विकास के कार्य लिये जा सकेगें। उन्होंने कहा कि वीबीजी रामजी योजना को न सिर्फ योजना के रूप में देखा जाए, बल्कि इसका क्रियान्वयन सेवा भाव से किया जाए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार सृजन आजीविका संवर्धन तथा ग्राम स्तर पर विकास गतिविधियों को गति प्रदान करने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने आर्थिक सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर ग्रामों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जि.पं.सदस्य श्रीमती सरस्वती नागले, श्रीमती उर्मिला गव्हाडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विनोद पटेल, ज.पं. उपाध्यक्ष श्री देवीराम बनखेडे, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा मेहतो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री आंचल पवार, कार्यपालन यंत्री ग्रायांसे श्री धाकरे एवं जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#125daysGuarantee_G_RAM_G
#VB_GRAMG
#ViksitBharat_G_RAM_G
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
34 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026