➡️ जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों एवं संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण
➡️ अनुपस्थित कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोणवने के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश वर्मा ने विगत दिवस आंगनवाड़ी केंद्र भिलवाटेक, चिखलार एवं रानीपुर- 1 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तीनों केंद्र खुले पाए गए तथा सभी जगह बच्चों की भी उपस्थित थी, किंतु आंगनवाड़ी केंद्र भिलवाटेक एवं चिखलार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई। जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वर्मा ने अनुपस्थित कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश संबंधित परियोजना अधिकारी को दिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले में संचालित बाल देखभाल संस्थाएं एवं सेवा भारती मातृछाया बैतूल द्वारा संचालित शिशु गृह एवं ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित बालिका गृह बैतूल का भी निरीक्षण किया। दोनों ही संस्थाओं को शासन द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार संचालित करने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा इसके साथ ही एनआरसी घोड़ाडोंगरी का भी भ्रमण किया गया तथा घोड़ाडोंगरी परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेक्टर बैठक में उपस्थित होकर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिये।
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
40 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026