किस्को: किस्को में 1.71 करोड़ रुपये की लागत से बने 45 बिस्तरों वाले छात्रावास के इंडोर जिम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे किस्को प्रखण्ड में नीति आयोग योजना मद अंतर्गत 1.71 करोड़ रूपये की राशि से निर्मित 45 बेड के छात्रावास के इंडोर जिम का निरीक्षण किया। इसका निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, लोहरदगा द्वारा किया गया है। उपायुक्त ने जिम में इस्तेमाल किये गये उपकरणों का भी अवलोकन किया।