किस्को: DGMS चाईबासा क्षेत्र के तत्वावधान में 62वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह पर हिंडालको बगड़ू में ट्रेड टेस्ट का आयोजन हुआ
DGMS चाईबासा क्षेत्र के तत्वावधान में सोमवार दोपहर 2:30 बजे 62 वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह पर ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिता हिंडालको द्वारा संचालित बगडू हिल बॉक्साइट माइंस में संपन्न हुई। ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिता में ए 2ए, ए 2बी, ए 4 केटेगरी माइंस के लोहरदगा, गुमला एवं लातेहार जिले के कुल 74 प्रतिभागी शामिल हुए।