किस्को: किस्को में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे अधेड़ को सहकर्मी ने बचाया
किस्को थाना क्षेत्र में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10:00 उसके सहकर्मी ने ततपरता दिखाते हुए रस्सी काटकर उसकी जान बचा ली। इलाज के लिए किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया फिलहाल लोहरदगा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।