किस्को: निरहू चरहु गांव में लकड़ी माफियाओं के खिलाफ लोहरदगा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 पीस चौपहल और चिरान स्टैंड जब्त
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निरहू चरहु गांव में लकड़ी माफिया के खिलाफ गुरुवार दोपहर 2:00 वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वनकर्मियों ने 20 पीस चौपहल और चिरान स्टैंड को जब्त किया है। जिसकी अनुमानित लागत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी।