तरबगंज: नवाबगंज के अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ट्रक के पीछे भिड़ी, 5 सवार घायल, अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती
नवाबगंज थानाक्षेत्र के अयोध्या गोरखपुर हाइवे पर मंगलवार सुबह 5 बजे गोरखपुर की ओर जा रही स्कार्पियो महेशपुर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में अचानक अनियंत्रित होकर भिड़ गयी जिससे स्कोर्पियो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के अचानक धीमे होने पर हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अयोध्या मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया है।