पटना ग्रामीण: पंत भवन के सामने हुई गोलीबारी मामले में तीसरे आरोपी ने भी किया सरेंडर, ब्लैक स्कॉर्पियो भी ज़ब्त
24 मई को मामूली से विवाद के बाद बिना नंबर प्लेट के ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार अपराधी के द्वारा की गई फायरिंग के मामले में तीसरे आरोपी ने भी सरेंडर कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक स्कॉर्पियो को भी जप्त किया है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे एसडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।