चरपोखरी: धनौती में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़, उद्घाटन प्रमुख रामचंद्र यादव ने किया
चरपोखरी प्रखंड के धनौती खेल मैदान में शुक्रवार की रात 9:00 करीब आयोजित रंगारंग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ प्रखंड प्रमुख रामचंद्र यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के मौके पर मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख रामचंद्र यादव ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।