हलसी: हलसी थाना के पुलिस ने कुमैठा गांव से लोन डिफाल्टर वारंटी को किया गिरफ्तार
हलसी पुलिस ने कुमैठा गांव से इसी गांव के रहने वाले लोन डिफाल्टर वारंटी रामजी तांती को गिरफ्तार किया है.जिसे गुरुवार अपराह्न 12 बजे हलसी थाना से पेशी हेतु नीलाम पत्र पदाधिकारी कार्यालय लखीसराय भेजा गया. पुलिस के मुताबिक उनके विरुद्ध एसबीआई शाखा का ऋण बकाया होने के कारण पूर्व से वसूली की कार्रवाई चल रही थी तथा इसे नीलाम पत्र पदाधिकारी कार्यालय भेज दिया गया.