चाचौड़ा: कलेक्टर ने वर्चुअल माध्यम से जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, संसाधनों और ईंधन की बचत के दिए आदेश
Chachaura, Guna | May 14, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिले के राजस्व अधिकारियों की 14 मई को पहली बार बैठक ली। कहा, संसाधन और ईंधन की बचत जरूरी है। जिले में जनगणना मकान सूचीकरण का कार्य पूरा हुआ। अधिकारियों को अतिक्रमण अवैध खनन पर कार्यवाही, उपार्जन खाद्य वितरण की निगरानी, डीजे पर कार्यवाही सहित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।