गोरखपुर: नियमों की अनदेखी: बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ती नगर निगम की गाड़ियां
गोरखपुर में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नगर निगम के अधीन चलने वाली कई गाड़ियों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ, अगर व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने रैंप रखते हैं, तो नगर निगम की प्रवर्तन टीम तुरंत चालान कर देती है।