भभुआ: ककरैत चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने दो पीस शराब के साथ दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | May 27, 2024 ककरैत चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने दो पीस शराब के साथ 2 सगे भाई को गिरफ्तार किया है। जो दोनों चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी गांव वार्ड 3 के स्वर्गीय घुरभारी राम के पुत्र प्रकाश गुप्ता तथा अर्जुन कुमार बताया गया है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी लालचंद महतो ने कहा कि बाइक व शराब को जब्त करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।