भभुआ: अखलासपुर पोखरा के समीप बाइक से गिरने के कारण घायल हुआ एक शिक्षक, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bhabua, Kaimur | May 27, 2024 सोमवार की दोपहर अखलासपुर पोखरा के समीप अचानक बाइक सवार शिक्षक अचेत होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिक्षक का भभुआ सदर अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा। जानकारी के अनुसार शिक्षक विद्यालय से पढ़ाकर भभुआ आ रहा था। घायल शिक्षक गौरव कुमार बताया जा रहा जिसका इलाज भगवा सदर अस्पताल में जारी है।