बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ सरकारी अस्पताल के समीप अज्ञात बोलेरो चालक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक हुआ घायल
बल्देवगढ़ टीकमगढ़ मार्ग सरकारी अस्पताल के पास अज्ञात बोलेरो कर चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक चालक शंकर रैकवार पुत्र जुगला रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कछयांत जो कि विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहा था।तभी टीकमगढ़ की ओर से आ रही अज्ञात बोलेरो कार चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी।