फरीदपुर: सड़क पर तड़पते नंदी को पुलिस और गौरक्षकों की मदद से गौशाला पहुंचाया गया
भुता क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके चारों पैर टूट गए। टक्कर के बाद नंदी सड़क पर ही पड़ा रहा। जानकारी मिलने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल गौरक्षक शिव ओम मौर्य और मयंक के साथ मौके पर पहुंचे। नंदी की हालत देखकर उन्होंने प्रशासन से उसके इलाज की व्यवस्था कराने की