पाली: तीन मौतों पर दो दावे! वन विभाग ने कहा- काम से नहीं था संबंध, परिजन बोले- युवक कर रहे थे मजदूरी
Pali, Korba | Jun 5, 2026 पाली के चोरकाडांड में तीन युवकों की मौत का मामला अब रहस्य बनता जा रहा है। एक तरफ मृतकों के परिजन और प्रत्यक्षदर्शी दावा कर रहे हैं कि युवक वन समिति के निर्माण कार्य में लगे थे, तो दूसरी तरफ वन विभाग अब प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कह रहा है कि मृतकों का विभाग के काम से कोई संबंध नहीं था।