जमुई: गुगुलडीह गांव में भाग रहे मवेशी को पकड़ने के दौरान युवक का अंगूठा कबड़कर हुआ अलग, डॉक्टर ने पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jan 5, 2025 गूगलडीह गांव में रविवार की देर शाम करीब 8:00 बजे भाग रहे मवेशी को पकड़ कर बांधने के दौरान कपिल सिंह के पुत्र पप्पू सिंह के दाहिने हाथ का अंगूठा कबड़कर हाथ से अलग हो गया। जिससे पप्पू सिंह बुरी तरह घायल हो गया। उसके बाद परिजन द्वारा पप्पू सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजन कबड़े हुए अंगूठा को भी लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।