जमुई: जमुई के असद क़याम ने 12,500 फीट की ऊंचाई तय कर केदारकांठा की चोटी पर लहराया तिरंगा, जिले का नाम किया रोशन
Jamui, Jamui | Jan 5, 2025 जमुई जिले के चंद्रदीप के मो. असद क़याम ने पहली बार डिवाइन ट्रेल्स की ओर से 12,500 फिट की ऊंचाई केदार कांठा की चोटी का तीन दिनों में सफर तय कर तिरंगा फहराया है और जिले का नाम रौशन किया है। दो जनवरी से शुरू हुआ और 5 जनवरी को 12, 500 फिट की ऊंचाई तय की। इसकी जानकारी 5 जनवरी रविवार की रात करीब 9:30बजे असद क़याम ने दी है।