नाबालिग बेटी से दरिंदगी, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों से कराया प्रसव, पिता, बुआ और नर्स समेत 6 गिरफ्तार
रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी से लगातार दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने उसके पिता सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को धमकाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसकी उम्र बढ़ाकर उसे बालिग और विवाहित दर्शाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और अस्पताल में उसका प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद नवजात बच्चे को अन्य व्यक्ति को दिए जाने का भी मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और जेजे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
#RaipurCrime #POCSO #RaipurPolice
#CrimeNews #ChhattisgarhPrimeTime