सहारनपुर: चीनी जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, मंडल की चीनी मिलों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन पूर्ण: मंडलायुक्त
मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव, गन्ना एवं चीनी उद्योग, उ.प्र. शासन के निर्देशों के अनुपालन में मंडल की सभी चीनी मिलों में चीनी स्टॉक का भौतिक सत्यापन करा लिया गया है। सत्यापन के दौरान चीनी मिलों के पास पर्याप्त मात्रा में चीनी का भंडार उपलब्ध पाया गया है।