मंझनपुर: मंझनपुर में हुई बैठक में डीएम ने कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, आशाओं पर कार्रवाई के आदेश दिए
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में गुरुवार जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं है।