कोरांव: कोरांव में थाना समाधान दिवस पर आई 11 शिकायतों में से 2 का निस्तारण एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हुआ
शनिवार को थाना परिसर कोरांव में उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां कुल 11 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। प्राप्त शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।