विदिशा: बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी, प्रदेश की टॉप 10 सूची में जिले के 26 बच्चे शामिल
बुधवार शाम 6 बजे जिला शिक्षा विभाग कार्यालय द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि बोर्ड की कक्षा 10 कक्षा 12 की परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। जिनमें दोनों ही कक्षाओं के परिणाम जिले के अनुसार 85 फ़ीसदी से ऊपर हैं। बेटियों ने बाजी मारी है। प्रदेश द्वारा जारी टॉप 10 की सूची मे पहली बार कक्षा 10वीं के 15 विद्यार्थी और कक्षा 12 के 11 बच्चे हुए शामिल।