टीकमगढ़: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: माफिया फरार, जेसीबी जब्त, खनिज अधिकारी ने बताई घटना
कांटी खास गांव में गुरुवार शाम खनिज विभाग ने अवैध मुरम खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने मौके से अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली। हालांकि कार्रवाई के दौरान खनिज माफिया डंपर और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए, जिनका टीम ने दूर तक पीछा किया। व्यवधानों के बावजूद टीम ने कार्रवाई को अंजाम देकर सख्ती का संदेश दिया।