नबीनगर: चरण गांव से पुलिस ने तीन फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरण गांव से फरार तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में उसी गांव निवासी घनश्याम चौधरी, सुदर्शन चौधरी एवं सुनील चौधरी है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त तीनों पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था. वे काफी दिनों से फरार चल रहे थे.