नबीनगर: माली थाना की पुलिस ने फुलडीहा टोले भुइयां बीघा गांव से शराब के नशे में धुत 5 लोगों को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने फुलडीहा टोले भुइयां बीघा गांव से शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कमलेश भुइयां, सत्येंद्र भुइयां, अशोक भुइयां, उदय भुइयां और बबन भुइयां शामिल है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.