नबीनगर: केवला फाटक के समीप से पुलिस ने शराब मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के केवला फाटक के समीप से शराब मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त बेलाई गांव निवासी श्रवण पासवान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, तब से वह फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.