बंजरिया: सिसवा पश्चिमी पंचायत भवन में चल रहे सहयोग शिविर में पड़ी शिकायत को विद्युत विभाग के कर्मी नहीं ले जा रहे
सिसवा पश्चिमी पंचायत भवन में चल रहे सहयोग शिविर में पड़े शिकायतों को विद्युत विभाग के कर्मी नही ले जा रहे है। गुरुवार 12 बजे जानकारी देते हुए पंचायत सचिव कमलेश राम ने बताया कि शिविर में कुल 5 आवेदन पड़ा है। जिसको लेकर कई बार फोन पर सूचना दी गई लेकिन आवेदन नही लगे। कहा कि यदि वे आवेदन लेकर जाते तो आम लोगो की समस्या का समाधान हो सकता था,लेकिन नही हो पा रहा है।