Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
khabarlakhisarai007
कवैया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 देसी पिस्टल, 70 कारतूस के साथ हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Lakhisarai, Lakhisarai
| Jul 23, 2026
MORE NEWS
लखीसराय। पटना एसटीएफ के माध्यम से मिली सूचना पर लखीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई क्या है पूरा मामला।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 23, 2026
लखीसराय जिला कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठी चार्ज के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 23, 2026
लखीसराय सदर अस्पताल परिसर में चार बेड वाले आईसीयू वार्ड का डीएम ने किया उद्घाटन।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 23, 2026
लखीसराय में जीविका के चार कॉमन सर्विस सेंटर शुरू, ग्रामीणों को घर के पास मिलेंगी सरकारी सेवाएं लखीसराय। महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में जीविका ने जिले में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लखीसराय सदर, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक और हलसी प्रखंड में चार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का शुभारंभ किया। इन केंद्रों का संचालन जीविका की दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से किया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन संबंधित जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों की अध्यक्ष एवं सचिव, जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। सूर्यगढ़ा में सफल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड, लखीसराय सदर में लक्ष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड, रामगढ़ चौक में उपकार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड तथा हलसी में अधिकार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड द्वारा इन केंद्रों का संचालन किया जाएगा। दीदी अधिकार केंद्र के तहत संचालित इन कॉमन सर्विस सेंटरों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और आम नागरिकों को सरकारी एवं डिजिटल सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों के माध्यम से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाओं, किसान सम्मान निधि, आधार नामांकन एवं अपडेट, बैंक खाता खोलना, नकद जमा-निकासी, राशि स्थानांतरण, जॉब कार्ड, ऑनलाइन आवेदन, छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्र बुकिंग तथा ग्रामीण उत्पादों के ऑनलाइन पंजीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी ने कहा कि जीविका का लक्ष्य प्रत्येक दीदी को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि ग्रामीणों को सभी आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें। वहीं लक्ष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड की अध्यक्ष पिंकी देवी ने कहा कि दीदी अधिकार केंद्र अब शिकायत निवारण केंद्र के साथ-साथ सेवा केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 23, 2026