लखनपुर: लखनपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया भव्य जुलूस, अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल
लखनपुर नगर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। नगर में जगह-जगह लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया, जिससे माहौल खुशनुमा नजर आया।जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।