धोरैया: सीताचक गांव में विवाहिता की हत्या मामले में हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के सीताचक गांव में गत बुधवार की रात एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे इस मामले में पुलिस द्वारा हत्यारोपी ससुर केदार मांझी को गिरफ्तार किया गया है. बताते चलें कि विवाहिता की मौत के बाद विवाहिता के पिता द्वारा थाने में ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.