चित्तौड़गढ़। देर रात जारी हुई तबादला सूची में भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को चित्तौड़गढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया है। मनीष त्रिपाठी के जयपुर एटीएस तबादले के बाद धर्मेंद्र सिंह चित्तौड़गढ़ का कार्यभार संभालेंगे। आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।