धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को मिल रही सुविधा।
सक्ती जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम लवसरा निवासी कृषक श्री संजय कुमार ने बताया कि वे लगभग 2 एकड़ में खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।
पूर्व में टोकन प्राप्त करने के लिए समिति के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब तुहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त हो रहा है। इससे किसानों के समय और श्रम की बचत हो रही है। उन्होंने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जी एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026