शिवपुरी नगर: सिमरई गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, सूंड सिकरा गांव निवासी घायल चालक जिला अस्पताल में भर्ती
सिमरई गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई जिसके चलते चालक घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूंड सिकरा गांव के रहने वाले कैलाश यादव ने बताया कि शनिवार की शाम वह सिमरई गांव के पास बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गिट्टी आ जाने से बाइक का टायर फट गया था। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी है।