थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चकवाली-मिर्जापुर रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।