सहजनवा: सहजनवा में आग का कहर, 150 बीघा गेहूं जलकर हुआ राख, पछुआ हवा बनी आफत, किसानों की मेहनत कुछ ही घंटों में खाक
गोरखपुर के सहजनवा तहसील अंतर्गत हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली के लरबरी सीवान में अज्ञात कारणों से लगी आग ने करीब 150 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। तेज पछुआ हवा के चलते आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में बड़े इलाके में तबाही मच गई।