फिरोज़ाबाद: शिकोहाबाद क्षेत्र एटा रोड इलाके में बन रही अवैध कॉलोनी पर विकास प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर
फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद एटा रोड इलाके में विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही हुई है। अबैध रूप से बन रही कॉलोनी में बुलडोजर से बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया है। बताया जाता है बिना नक्सा पास किये हुये कॉलोनी बनायीं जा रही थी। विकास प्राधिकरण की कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय के साथ थाना शिकोहाबाद पुलिस मौजूद रही।