सिमडेगा: सिमडेगा में 33 साल पुराने स्थायी वारंट का वारंटी गिरफ्तार
सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी बुधु घांसी उर्फ बुधु नायक उर्फ बाबा संगमासी को बांसजोर ओपी क्षेत्र के कपलास स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एसटी संख्या 104(A)/93 में धारा 307, 325, 341, 34 भादवि के तहत स्थायी वारंट जारी था। सर्किल इंस्पेक्टर ईजी बागे ने शनिवार को 12:17 बजे बताया।