मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है। जिसे लेकर आज शुक्रवार को सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा उपखंड अधिकारी कार्यालय बाड़ी पर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ में आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंका गया और प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी बाड़ी भगवत शरण त्यागी को ज्ञापन सौपा ग