किशनगंज: पलंग पर सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में किया गया कोटा रेफर
जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे मिली भंवरगढ़ कस्बे की प्रेमनगर सहरिया कॉलोनी में रविवार तड़के घर के बाहर पलंग पर सो रहे युवक पर अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार रामजीलाल पुत्र रामदयाल सहरिया के सिर पर वार किया गया, जिससे कुल्हाड़ी सिर में फंस गई। परिजन उसे तत्काल पीएचसी भंवरगढ़ ले गए।