अटरू: बिछालस के अपहरण मामले में पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत
Atru, Baran | May 3, 2026 अपहरण के मामले में पुलिस पर मिलीभगत के आरोप, एसपी से शिकायत कुंजेड़ क्षेत्र के ग्राम बिछालस में एक युवती के कथित अपहरण के मामले में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि परिवार की बेटी को कुछ लोग जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए, लेकिन पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करने के बजाय केवल गुमशुदगी दर्ज कर ली।पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना, 17 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे की है।