कैरो: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर कैरो थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।
कैरो थाना परिसर में शनिवार शाम 4 बजे अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी सहित विभिन्न मुहर्रम कमेटियों, मेला आयोजन समितियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।