हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। करीब 12,800 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अध्यक्ष पद पर ABVP के धीरज बिष्ट, NSUI के मेहुल शाह और निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के बीच मुकाबला है।
वहीं मतदान के दौरान कॉलेज के अंदर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी और चुनावी नियमों का पालन करने को कहा। कॉलेज के बाहर बेवजह भीड़ लगाने वालों को भी पुलिस ने हटाया।
चुनाव को देखते हुए कॉलेज और आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की उम्मीद है।
#MBPGCollege #MBPGElection #StudentUnionElection #Haldwani #Uttarakhand