चूरू: चूरू जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों में अब स्मार्ट क्लास होगी, कलेक्ट्रेट में हुआ एमओयू
Churu, Churu | Nov 6, 2024 चूरू जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों में अब इंटरेक्टिव बोर्ड के जरिए स्मार्ट क्लास में पढाई होगी। इस क्षेत्र में काम कर रही संस्था श्री गांधी बाल निकेतन, रतनगढ़ के सचिव राजीव उपाध्याय एवं कॉलेज प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर अरविंद शर्मा के बीच बुधवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के समक्ष एमओयू संपन्न हुआ।